settings icon
share icon
प्रश्न

यीशु मसीह का जन्म किस वर्ष हुआ था?

उत्तर


बाइबल सही दिन या यहाँ तक कि सही वर्ष को भी प्रदान नहीं करती है, जो यह बताए कि यीशु का जन्म बैतलहम में हुआ था। परन्तु इतिहास के कालक्रम सम्बन्धी विवरणों की निकटता से की जाने वाली जाँच इस समय के प्रति उचित समझ की सम्भावनाओं को कम कर देती है।

यीशु के जन्म के विवरण बाइबल के सुसमाचार में पाए जाते हैं। मत्ती 2:1 कहता है कि यीशु का जन्म हेरोदेस राजा के दिनों में हुआ था। क्योंकि हेरोदेस 4 ईसा पूर्व में मर गया था, इसलिए हमारे पास इस बात पर कार्य करने के लिए मापक है। इसके अतिरिक्त, यूसुफ और मरियम का यीशु के साथ बैतलहम के लिए भाग जाने के पश्‍चात्, हेरोदेस ने 2 वर्ष की आयु तक के उसके क्षेत्र में रहने वाले छोटे नर बच्चों को मार डाला था। यह इंगित करता है कि हेरोदेस की मृत्यु से पहले यीशु 2 वर्ष की आयु का हो सकता था। यह 6 और 4 ईसा पूर्व के मध्य जन्म होने की तिथि को देता है।

लूका 2:1-2 विचार करने के लिए कई अन्य तथ्यों पर ध्यान आकर्षित करता है: "उन दिनों में औगुस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जाएँ। यह पहली नाम लिखाई उस समय हुई, जब क्विरिनियुस सीरिया का हाकिम था।" हम जानते हैं कि औगुस्तुस कैसर ने 27 ईसा पूर्व से 14 ईस्वी सन् तक शासन किया था।

उसी अवधि में क्विरिनियुस ने सीरिया में शासन किया, जिसमें जनगणना के दस्तावेजों का वर्णन लिपिबद्ध हैं, जिसमें लगभग 6 ईसा पूर्व का यहूदिया भी सम्मिलित था। कुछ विद्वान तर्क देते हैं कि यह लूका द्वारा वर्णित जनगणना है, परन्तु यह एक ही घटना प्रतीत होती है। इन ऐतिहासिक विवरणों के आधार पर, बैतलहम में मसीह के जन्म का सबसे अधिक सम्भावित समय 6-5 ईसा पूर्व का होना है।

लूका हमारी समय रेखा से सम्बन्धित एक और विवरण का उल्लेख करता है: "जब यीशु आप उपदेश करने लगा, तो लगभग तीस वर्ष की आयु का था" (लूका 3:23)। जब यीशु ने सेवकाई आरम्भ की तब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाला जंगल में सेवा कर रहा था, और यूहन्ना की सेवकाई "तिबिरियुस कैसर के राज्य के पंद्रहवें वर्ष में जब पुन्तियुस पिलातुस यहूदिया का हाकिम था, और गलील में हेरोदेस, इतूरैया और त्रखोनीतिस में उसका भाई फिलिप्पुस, और अबिलेने में लिसानियास, चौथाई के राजा थे, और जब हन्ना और कैफा महायाजक थे, उस समय परमेश्‍वर का वचन जंगल में जकरयाह के पुत्र यूहन्ना के पास पहुँचा" (लूका 3:1-2)।

इन सभी तथ्यों को एक समय में पिरोने वाली एकमात्र समय अवधि 27-29 ईस्वी सन् है। यदि यीशु 27 ईस्वी सन् में "लगभग तीस वर्ष की आयु" का था, तो उसका जन्म लगभग 6 और 4 ईस्वी सन् के मध्य ही हुआ होगा। अधिक विशेष रूप से कहना, जब यीशु ने अपनी सेवा आरम्भ की थी तब यीशु लगभग 32 वर्ष रहा होगा (तौभी "लगभग तीस वर्ष की आयु" ही आती है)।

मसीह के जन्म के दिन के बारे में क्या कहा जाए? 25 दिसम्बर की परम्परा नए नियम की अवधि के बहुत समय के पश्‍चात् विकसित हुई थी। यह वह दिन है जब मसीही विश्‍वासी यीशु के जन्म का उत्सव मनाए जाने के लिए सहमत हुए, परन्तु उसके जन्म का सही दिन अभी भी अज्ञात् ही है।

जो ज्ञात् है वह यह है कि बाइबल और ऐतिहासिक विवरण जन्म के अनुमानित वर्ष की ओर इंगित करते हैं। यीशु का जन्म यहूदिया के बैतलहम में लगभग 6-5 ईसा पूर्व में मरियम उसकी माता से हुआ था। उनके जन्म ने संसार इतिहास के साथ ही असँख्य लोगों के जीवन को परिवर्तित कर दिया है।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

यीशु मसीह का जन्म किस वर्ष हुआ था?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries