settings icon
share icon
प्रश्न

क्या बाइबल यह भविष्यद्वाणी करती है कि अन्त समय के आने से पहले विश्‍व युद्ध 3 होगा?

उत्तर


इसमें कोई सन्देह नहीं है कि विश्‍व युद्ध भविष्य का हिस्सा होगा। यहेजकेल ने गोग और मगोग की लड़ाई की भविष्यद्वाणी की, जो कि क्लेशकाल से पहले या इसके मध्य के किसी समय के आस पास घटित होगी (यहेजकेल 38-39)। मसीह ने स्पष्ट रूप से शिक्षा दी है कि उसके दूसरे आगमन से पहले युद्ध होगा (मत्ती 24:4-31)। कुछ लोगों का विश्‍वास है कि यीशु सामान्य रूप से वचन 4-14 में कलीसियाई युग और क्लेशकाल की अवधि (जो कि इसके मध्य बिन्दु से आरम्भ होती है) की वचन 15-31 में बात कर रहा है। दूसरों का विश्‍वास है कि मसीह केवल सात-वर्षीय क्लेशकाल की अवधि की ही बात कर रहा है। यद्यपि वचन 4-14 सामान्य विवरण को देते हुए प्रतीत होते हैं, वे प्रकाशितवाक्य 6:1-8 में दिए गए विवरण के समानान्तर पाए जाते हैं, जो कि क्लेशकाल के आरम्भ से सम्बन्धित विवरण को लिपिबद्ध करते हैं। मत्ती 24:6-7 कहता है कि "लड़ाइयों और लड़ाइयों की चर्चा सुनोगे... जाति पर जाति और राज्य पर राज्य चढ़ाई करेगा।"

भविष्य में कम से कम एक और विश्‍व युद्ध होगा। यद्यपि, पवित्रशास्त्र में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो यह कहता है कि केवल विश्‍व युद्धों की एक निश्‍चित सँख्या होगी। विश्‍व युद्ध I और II को पवित्रशास्त्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है, न ही यह सम्भव रूप से तीसरे विश्‍व युद्ध का विवरण मिलता है। यह केवल अन्तिम युद्ध है जिसका विस्तार से उल्लेख किया गया है, जो उस युद्ध के घटित होने से पहले किसी अन्य के घटित होने जैसा प्रतीत होता है।

प्रकाशितवाक्य 6 के आरम्भ में, प्रेरित यूहन्ना ने भविष्य के बारे में जो देखा वह लिपिबद्ध किया है। इस अध्याय में युद्ध पाया जाता है और मसीह का दूसरा आगमन अध्याय 19 के आने तक प्रकट होने वाली घटनाओं का हिस्सा बनता जाता है (प्रकाशितवाक्य 6:2, 4; 11:7; 12:7; 13:4, 7; 16:14; 17:14; 19:11, 19)।

प्रकाशितवाक्य 19:11 कहता है कि, "... वह [मसीह] धर्म के साथ न्याय और युद्ध करता है।" प्रकाशितवाक्य 19:19 कहता है कि "फिर मैं ने उस पशु और पृथ्वी के राजाओं और उनकी सेनाओं को उस घोड़े के सवार (मसीह) और उस की सेना से लड़ने के लिये इकट्ठे देखा।" यह स्पष्ट रूप से एक विश्‍व युद्ध का वर्णन करता है। विजेता मसीह है, जो पशु/ मसीह विरोधी और झूठे भविष्यद्वक्ता को पकड़ लेता है और उन्हें आग की झील में डाल देता है और उनके पीछे चलने वाली सेनाओं को भी नष्ट कर देता है (प्रकाशितवाक्य 19:20-21)। परिणाम को लेकर कोई सन्देह नहीं है — मसीह, राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु के रूप में धार्मिकता प्रबल होगी, जो विरोध करने वाले सभी को पराजित करता है।

मसीह के 1,000-वर्षीय राज्य के पश्‍चात्, एक और विद्रोह होगा जिसमें विश्‍व युद्ध का उद्देश्य पाया जा सकता है। हजार-वर्षीय राज्य के आरम्भ होने से पहले, शैतान को बान्धा जाएगा और फिर हजार-वर्षीय राज्य के पश्‍चात्, उसे छोड़ दिया जाएगा। वह तुरन्त पृथ्वी के लोगों के बीच एक विद्रोह का नेतृत्व करेगा। मसीह इस विद्रोह को कुचल डालेगा और स्थायी रूप से शैतान का न्याय उसे आग की झील में डालते हुए करेगा जैसा उसने पशु/मसीह विरोधी और झूठे भविष्यद्वक्ता (प्रकाशितवाक्य 20:7-10) के साथ किया था।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

क्या बाइबल यह भविष्यद्वाणी करती है कि अन्त समय के आने से पहले विश्‍व युद्ध 3 होगा?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries