settings icon
share icon
प्रश्न

बेबीलोन के गुम्मट पर क्या घटित हुआ?

उत्तर


बेबीलोन का गुम्मट का विवरण उत्पत्ति 11:1-9 में मिलता है। जल प्रलय के पश्चात्, परमेश्‍वर ने मनुष्य को "फूलो-फलो और बढ़ो, और पृथ्वी में भर जाओ" का आदेश दिया था (उत्पत्ति 9:1)। मनुष्य ने ठीक इसके विपरीत करने का निर्णय लिया: "फिर उन्होंने कहा, 'आओ, हम एक नगर और एक गुम्मट बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हम को सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े'" (उत्पत्ति 11:4)। मनुष्य ने एक बड़े नगर का निर्माण करने और वहीं पर इकट्ठे बस जाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपनी सामर्थ्य के प्रतीक के रूप में एक बहुत ही ऊँचे गुम्मट का निर्माण, अपने नाम को महिमा देने के लिए रचने का निर्णय लिया (उत्पत्ति 11:4)। इस गुम्मट को बेबीलोन या बाबुल के गुम्मट के नाम से स्मरण किया जाता है।

इसके प्रतिउत्तर में, परमेश्‍वर मनुष्य की भाषाओं में गड़बड़ी डाल दी ताकि वे अब और अधिक आपस में एक दूसरे के साथ वार्तालाव न कर सकें (उत्पत्ति 11:7)। इसका परिणाम यह हुआ कि वहाँ पर इकट्ठा हुए लोगों ने उनके जैसी भाषा बोलने वालों के साथ ही वार्तालाव किया और तब वहाँ से दूसरे स्थान की ओर चले गए और संसार के अन्य हिस्सों में जाकर बस गए (उत्पत्ति 11:8-9)। परमेश्‍वर ने पूरे संसार में फैल जाने के लिए मनुष्य के प्रति अपने आदेश को लागू करने के लिए भाषाओं को बेबीलोन के गुम्मट पर गड़बड़ी में डाल दिया।

बाइबल के कुछ शिक्षक साथ ही यह विश्‍वास करते हैं कि परमेश्‍वर ने बेबीलोन के गुम्मट पर मनुष्य को विभिन्न जातियों में सृजा। यह सम्भव है, परन्तु ऐसी शिक्षा बाइबल आधारित मूलपाठों में नहीं दी गई है। यह सम्भावना अधिक है कि विभिन्न जातियों को बेबीलोन के गुम्मट से पहले ही अस्तित्व में रखा गया था और यह कि परमेश्‍वर ने विभिन्न जातियों के आधार पर ही कम से कम आंशिक रूप से भाषाओं में गड़बड़ी डाली थी। बेबीलोन के गुम्मट से मनुष्य जाति भाषा (और संभवतः जाति) के आधार पर विभाजित हो गई और संसार के विभिन्न हिस्सों में बस गई।

उत्पत्ति 10:5, 20 और 31 इस पूरी पृथ्वी पर नूह के वंशजों को "भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों और जातियों के अनुसार" फैल जाने का विवरण देती है। यह कैसे सम्भव है, क्योंकि परमेश्‍वर ने भाषाओं में तब तक गड़बड़ी नहीं डाली थी, जब तक कि उत्पत्ति अध्याय 11 में बेबीलोन का गुम्मट नहीं आ गया। उत्पत्ति 10 में नूह के तीन पुत्रों : शेम, हाम और येपेत के वंशजों की सूची का विवरण दिया गया है। यह कई पीढ़ियों के लिए उनके वंशजों की सूची को प्रदान करता है। उस समय जीवन के दीर्घकालिक होने के कारण (देखें उत्पत्ति 11:10-25), उत्पत्ति 10 में दी हुई पीढ़ियाँ कई हजारों वर्षों को समावेश करती हैं। उत्पत्ति 11:1-9 में वर्णित बेबीलोन के गुम्मट की घटना, उस समय के बारे में अधिक विवरण देती है, जब भाषाओं में गड़बड़ी हुई थी। उत्पत्ति 10 हमें विभिन्न भाषाओं के बारे में बताती है। उत्पत्ति 11 हमें यह बताती है कि कैसे विभिन्न भाषाओं की उत्पत्ति हुई।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

बेबीलोन के गुम्मट पर क्या घटित हुआ?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries