settings icon
share icon
प्रश्न

जहाज का निर्माण करने के लिए नूह को कितना समय लगा?

उत्तर


जहाज का निर्माण करने के लिए नूह को कितना अधिक समय लगा? बाइबल निश्चित रूप से यह नहीं बताती है कि नूह को जहाज का निर्माण करने में कितना अधिक समय लगा था। जब नूह का पहली बार उल्लेख उत्पत्ति 5:32 में किया गया है, तब वह 500 वर्षों की आयु का मिलता है। जब नूह जहाज में प्रवेश करता है, तब वह 500 वर्षों की आयु का है। जहाज के निर्माण में जितना अधिक समय व्यतीत हुआ, वह इस बात के ऊपर निर्भर करता है कि उत्पत्ति 5:32 में और उस समय के मध्य में कितना अधिक समय व्यतीत हो गया है, जब परमेश्‍वर ने नूह को जहाज का निर्माण करने का आदेश दिया था (उत्पत्ति 6:14-21)। अधिक से अधिक, 100 वर्षों को समय व्यतीत हुआ होगा।

नूह जहाज के ऊपर कितने समय तक रहा था? नूह ने उसके जीवन के 600वें वर्ष में जहाज में प्रवेश किया था, जो कि 2रे महीने का 17वां दिन था (उत्पत्ति 7:11-13)। नूह ने आने वाले वर्ष के 2रे महीने के 27वें दिन में जहाज को छोड़ दिया था (उत्पत्ति 8:14-15)। इस तरह से, चन्द्रमा आधारित पँचांग के अनुसार 360 दिनों को मानते हुए, नूह लगभग 370 दिनों तक जहाज के ऊपर ही था।

जहाज पर नूह अपने साथ कितने प्रकार के जानवरों को ले गया था? जहाज पर नूह शुद्ध जानवरों की प्रत्येक जाति के सात जोड़े और प्रत्येक अन्य जानवरों के दो जोड़े को अपने साथ ले गया था (उत्पत्ति 6:19-20; 7:2-3)। "शुद्ध" से बाइबल का अर्थ ऐसे जानवरों से है जो "बलिदान के लिए स्वीकार्य" हो। इसलिए शुद्ध जानवरों के साथ जोड़ों को लिया गया था — ताकि उनमें से कुछ को जल प्रलय के पश्चात् जातियों के प्रकारों को खतरे में डाले बिना ही बलिदान के लिए भेंट में चढ़ाया जा सके।

जहाज पर नूह के साथ कितने अधिक लोग थे? उत्पत्ति अध्याय 6-8 के अनुसार, नूह, उसकी पत्नी, नूह के तीन पुत्र (शेम, हाम और येपेत) और उनकी पत्नियाँ जहाज के ऊपर थीं। इस तरह, जहाज पर आठ लोग थे।

नूह की पत्नी कौन थी? बाइबल कहीं पर विशेष रूप से नूह की पत्नी का नाम या उसकी पहचान नहीं देती है। ऐसी प्रथा पाई जाती है कि उसका नाम नामाह था (उत्पत्ति 4:22)। जबकि यह सम्भव है कि ऐसी शिक्षा बाइबल में स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

जहाज का निर्माण करने के लिए नूह को कितना समय लगा?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries