settings icon
share icon
प्रश्न

बाइबल में एक पीढ़ी कितनी समय के लिए दी गई है?

उत्तर


बाइबल कुछ भिन्न तरीकों से शब्द पीढ़ी का उपयोग करती है। सामान्य रूप से, शब्द पीढ़ी एक ही समय में रहने वाले सभी लोगों को सन्दर्भित करती है - अर्थात्, बाइबल में इस शब्द की वही परिभाषा है, जिसे हम आधुनिक समय में उपयोग करते हैं, जब हम जेनरेशन-एक्स या मिलेनियल-जेनरेशन की बात करते हैं। सामान्य रूप से, एक पीढ़ी की आयु लगभग तीस वर्षों तक होती है; एक पीढ़ी अगली पीढ़ी को जन्म देती है। तथापि, बाइबल के कुछ सन्दर्भों में, एक "पीढ़ी" अधिक लम्बी अवधि के लिए या लम्बी आयु या लोगों के समूह को सन्दर्भित कर सकती है।

उत्पत्ति 2:4 में, "आकाश और पृथ्वी की उत्पत्ति" सारे मानवीय इतिहास सम्मिलित करनी हुई प्रतीत होती है – अर्थात् तब से जब से ब्रह्माण्ड की सृष्टि का युग आरम्भ हुआ था। निर्गमन 1:6 में वर्णित “पीढ़ी” जो मरती है, उन सभों को सन्दर्भित करता है, जो उस समय जीवित थे, जब यूसुफ और उसके भाई रहते थे। गिनती 32:13 में, "पीढ़ी" इस्राएली लोगों तक सीमित है – जो बीस वर्षों और उससे अधिक की आयु के समूह के थे, जब उन्होंने प्रतिज्ञा किए हुए देश में प्रवेश करने से इनकार कर दिया था। यह कि एक पीढ़ी तब तक जंगल में भटकती रही, जब तक कि यहोशू और कालेब को छोड़कर सभी मर नहीं गए। जब बाइबल में शब्द पीढ़ी के लिए बहुवचन शब्द आता है, जैसा कि यशायाह 51:9 और प्रेरितों के काम 14:16 में पाया जाता है, तो यह समय की अनिश्‍चित अवधि - कई क्रमिक पीढ़ियाँ को सन्दर्भित करता है।

बाइबल की मूल भाषाओं में “पीढ़ी” के लिए कम से कम तीन भिन्न शब्दों का उपयोग किया गया था। इब्रानी शब्द डोर एक सामान्य, भौतिक पीढ़ी का उल्लेख कर सकता है, जैसा कि निर्गमन 1:6 में पाया जाता है। परन्तु यह एक विशेष प्रकार के लोगों की पहचान करने के लिए रूपक के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, भजन संहिता 78:8 कहता है कि, “और अपने पितरों के समान न हों, क्योंकि उस पीढ़ी के लोग तो हठीले और झगड़ालू थे, और उन्होंने अपना मन स्थिर न किया था, और न उनकी आत्मा परमेश्‍वर की ओर सच्‍ची रही।” यहाँ शब्द डोर का उपयोग दो बार लम्बे समय तक लोगों के एक समूह के लिए किया गया है, जिनमें विद्रोह और पाप की विशेषता थी। भजन संहिता 78:8 में "पीढ़ी" सामान्य रूप से तीस-वर्षों की अवधि तक के लिए सीमित नहीं है, परन्तु यह उन सभों को सम्मिलित करने के लिए इस्राएल के इतिहास की ओर चली जाती है, जिसमें वे सभी सम्मिलित हैं, जो परमेश्‍वर के विरूद्ध हठी रहे थे।

"पीढ़ी" के लिए दूसरा इब्रानी शब्द टोलडोट है। यह एक समूह या एक ही आयु के चरित्र के लोगों को सन्दर्भित नहीं करता है, परन्तु उसे सन्दर्भित करता है कि वह युग कैसे उत्पन्न हुआ था। इसलिए उत्पत्ति 2:4 में “आकाश और पृथ्वी की उत्पत्ति” उस समय की अवधि को दर्शाते हैं, जो सृष्टि के साथ आरम्भ हुई थी और जैविक रूप से उस बिन्दु से आगे चलती रही है। उत्पत्ति 5:1 में "आदम की वंशावली" का अर्थ, लोगों की सभ्यता से है, जो उसके साथ आरम्भ हुई थीं। अगली “पीढ़ी” नूह की है, जिसमें जल प्रलय और उसके बाद आने वाली सभ्यताएँ सम्मिलित हैं। शेम के प्रभाव को "पीढ़ी" के रूप में चिह्नित किया गया क्योंकि वह शेम वंशियों का पिता था (उत्पत्ति 11:10)। और तेरह, क्योंकि उसने ऊर को अपने पुत्र अब्राम के साथ छोड़ दिया था (उत्पत्ति 11:27)। बाद में, इश्माएल (उत्पत्ति 25:12) और इसहाक (उत्पत्ति 25:19) नई पीढ़ियों के लिए स्रोत थे। प्रत्येक घटना में, पुरुषों ने या तो एक महत्वपूर्ण घटना का अनुभव किया या उनके परिवार की वंशावली को परिवर्तित कर दिया। उन्होंने एक संस्कृति-को-परिवर्तन करने वाली घटना को उत्पन्न किया।

नए नियम में, यूनानी शब्द गीनेआ पीढ़ी के लिए स्रोत शब्द है। यह दोनों इब्रानी शब्दों के समान है। वास्तव में, इसका अर्थ "एक जन्मदाता, श्‍वसित, जनन देने वाला" है, जो एक आनुवंशिक रेखा को सन्दर्भित कर रहा है। परन्तु इसका उपयोग एक विशेष सांस्कृतिक दृष्टिकोण और उस संस्कृति में पाए जाने वाले लोगों की विशेषताओं दोनों के लिए किया जा सकता है। मत्ती 1:17 में, पीढ़ियों को महत्वपूर्ण घटनाओं और लोगों के द्वारा चिह्नित किया जाता है जैसे - अब्राहम, दाऊद, बेबीलोनी की बन्धुवाई - जैसे कि इब्रानी भाषा टोलडोट । परन्तु जब यीशु फरीसी और शास्त्रियों को एक “दुष्ट और भ्रष्ट पीढ़ी” कहते हुए डांटता है, तो वह उस संस्कृति का उद्धृत कर रहा है, जिसमें वे रहते थे और प्रोत्साहित हुए थे (मत्ती 12:39; मत्ती 17:17 और प्रेरितों 2:40 को भी देखें)।

इसलिए, जब हम बाइबल में शब्द “पीढ़ी” या वंशावली को पढ़ते हैं, तो हमें उसके सन्दर्भ के ऊपर विचार करना होगा। सामान्य रूप से, बाइबल में एक पीढ़ी लगभग तीस वर्षों तक लम्बी या उस समय की अवधि में रहने वाले लोग के रूप में मानी गई है, यह उसी अर्थों में हैं, जिसमें हम एक पीढ़ी को प्रतिदिन की बातों में समझाते हैं। परन्तु कई बार ऐसा समय भी आता है कि जब एक पीढ़ी का उपयोग काव्यात्मक रूप से आयु की तुलना में लोगों की एक श्रेणी को सन्दर्भित करने के लिए किया जाता है।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

बाइबल में एक पीढ़ी कितनी समय के लिए दी गई है?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries