settings icon
share icon
प्रश्न

क्या एक निकटत्तम पारिवारिक सदस्य के साथ शारीरिक सम्बन्ध रखना गलत है?

उत्तर


शारीरिक सम्बन्ध जिन को परमेश्‍वर मना करता है, उनकी सूची पुराने नियम की लैव्यव्यस्था 18:6-18 में दी गई है। इस सन्दर्भ में, इस्राएलियों को आज्ञा दी गई थी कि वे माता-पिता, एक सौतेले-माता-पिता, नाती-पोते (और, जिन्हें दादा-दादी समझा गया है), निकट पारिवारिक सम्बन्धी, भाई या बहन (अर्थात्, चाची या चाचा के), या एक सौतेले-भाई या बहिन इत्यादि थे। चचेरे भाई या बहिन के मध्य में होने वाले विवाह को बाइबल में कहीं मना नहीं किया गया है।

मनुष्य जाति के आरम्भिक दिनों में मनुष्य सीमित सँख्या में थे। परिणामस्वरूप, निकट सम्बन्धियों के मध्य में विवाह होना अक्सर आवश्यक बात थी। यह तब तक चलता रहा जब तक कि मनुष्य जाति की वृद्धि उस सीमा तक पृथ्वी पर नहीं हो गई कि अब लोगों को अपने परिवार के सदस्यों के मध्य विवाह किए जाने की कोई आवश्यकता नहीं रही है। मनुष्य जाति के आरम्भिक दिनों में मानवीय आनुवंशिक कोड उस सीमा तक भ्रष्ट नहीं हुआ था, जिस सीमा में यह आज मिलता है। इसलिए, निकट सम्बन्धियों से विवाह और सन्तानोप्ति करना सुरक्षित था। बच्चों में पाई जाने वाली आनुवंशिक असामान्यताओं के प्रति बहुत ही थोड़ा खतरा था। एक बार जब मानव जाति का विस्तार बहुत अधिक सीमा तक हो गया और पाप के कारण मानव आनुवंशिक कोड बहुत अधिक सीमा में भ्रष्ट हो गया है, तब परमेश्‍वर ने निकट सम्बन्धियों में विवाह के विरूद्ध आज्ञा दी।

इसलिए निकट सम्बन्धियों में विवाह करने के लिए अनिवार्य रूप से कुछ भी बुरा नहीं है। परन्तु हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, उसका कारण यह है कि यह आनुवंशिक रूप से असुरक्षित है। इसके अतिरिक्त, अधिकांश देशों में निकट सम्बन्धियों के मध्य होने वाले विवाह के विरूद्ध कठोर नियम पाए जाते हैं। बाइबल हमें उस देश के कानूनों का पालन करने का आदेश देती है, जिसमें हम रहते हैं (रोमियों 13:1-6)। अधिकांश कानून दूर के चचेरे भाइयों और बहिनों में विवाह के लिए अनुमति देने के लिए पर्याप्त रूप से एक भिन्न पहचान को बताते हैं। कोई भी जोड़ा जो आपस में किसी तरह से पारिवारिक रूप से सम्बन्धित है और विवाह के बारे में विचार करता है, उसे पूरे मन से प्रार्थना करनी चाहिए कि परमेश्‍वर उन्हें उसकी इच्छा को समझने के लिए (याकूब 1: 5) बुद्धि और विवेक प्रदान करे। साथ ही साथ, एक जोड़े को निश्चित रूप से इस विषय के बारे में अपने परिवार से परामर्श लेना चाहिए।

EnglishEnglish



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

क्या एक निकटत्तम पारिवारिक सदस्य के साथ शारीरिक सम्बन्ध रखना गलत है?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries