settings icon
share icon
प्रश्न

क्या स्वर्गदूतों के पास पंख हैं?

उत्तर


एक स्वर्गदूत का सबसे सामान्य चित्रण अनिवार्य रूप से पंखों वाले एक प्राणी के रूप में ही पाया जाता है। यह बाइबल आधारित नहीं है। बाइबल प्रायः स्वर्गदूतों को मनुष्य के रूप में प्रकट होने के रूप में प्रस्तुत करती है। यद्यपि, यह इस बात की ओर इंगित नहीं करता है कि स्वर्गदूत अपने सार में मनुष्यों के समान हैं। इसके अतिरिक्त, बाइबल कदाचित् ही कभी स्वर्गदूतों को पंखों के रूप में वर्णित करती है। यद्यपि, बाइबल में निश्‍चित रूप से दो प्रकारों : करुब (निर्गमन 25:20; यहेजकेल 10) और साराप (यशायाह 6) के स्वर्गदूतों का उल्लेख किया गया है, जिनके पास पंख हैं। करूब और साराप दो प्रकार के स्वर्गदूत हैं, सम्भवतः स्वर्गदूतों के दो उच्चतम पद हैं। इस कारण, केवल इतना ही स्पष्ट होता है कि कुछ स्वर्गदूतों के पास पंख हैं।

बाइबल हमें बताती है कि स्वर्गदूत आत्मिक प्राणी हैं (इब्रानियों 1:14)। यहेजकेल अध्याय 10 में करुबों और यशायाह अध्याय 6 में सारापो के विवरण बहुत ही अधिक असामान्य पाए जाते हैं। यह स्पष्ट है कि यहेजकेल और यशायाह को स्वर्ग और स्वर्गदूतों के अद्भुत दृश्यों का सटीक वर्णन करने में परेशानी हो रही थी। आत्मिक प्राणी के रूप में, यह स्पष्ट नहीं है कि स्वर्गदूतों को पंखों की आवश्यकता क्यों रही होगी। उड़ने के लिए एक आत्मिक प्राणी को पंखों की आवश्यकता नहीं होती है। स्वर्गदूत भौतिक ब्रह्माण्ड के नियमों से बन्धे हुए नहीं हैं।

इस कारण, क्या स्वर्गदूतों के पंख हैं? हाँ, कुछ स्वर्गदूतों के पास पंख हैं। यद्यपि, हमें बाइबल में वर्णित कुछ स्वर्गदूतों के पंखों के होने की सीमित समझ के आधार पर यह नहीं निर्धारित करना चाहिए कि स्वर्गदूत क्या कर सकते हैं या क्या नहीं कर सकते हैं।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

क्या स्वर्गदूतों के पास पंख हैं?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries