settings icon
share icon
प्रश्न

यीशु की मृत्यु के समय उसकी आयु कितनी थी?

उत्तर


बाइबल यह नहीं बताती कि यीशु की मृत्यु के समय उसकी आयु कितनी थी। इसके अतिरिक्त, बाइबल यीशु के जन्म या उसकी मृत्यु की तिथि भी नहीं देती है। इसलिए यीशु की सटीक आयु का निर्धारण करना असम्भव है।

नए नियम में लिपिबद्ध इतिहास, विशेष रूप से लूका के सुसमाचार की जाँच करने और इसे रोमी इतिहास के साथ तुलना करते हुए, हम यह निष्कर्ष निकालते हैं कि यीशु का जन्म 6 और 4 ईसा पूर्व में किसी समय हुआ था। यही तुलना हमें इस विश्वास की ओर ले चलती है कि यीशु को 30 ईस्वी सन् में क्रूस पर चढ़ाया गया था, यद्यपि यह भी सम्भव है कि यीशु को 33 ईस्वी सन् में क्रूस पर चढ़ाया गया था। यीशु के जन्म और मृत्यु के लिए उपरोक्त तिथि को मानते हुए, यह पता चलता है कि जब उसकी मृत्यु हुई तो — यीशु की आयु 33 और 39 के बीच रही होगी।

बाइबल के अधिकांश विद्वान और इतिहासकार आयु को लेकर सबसे कम की ओर झुकने की प्रवृति रखते हैं। इसलिए, जबकि सटीक या धर्मसैद्धान्तिक होना असम्भव है, इस कारण प्रश्न "यीशु की मृत्यु के समय उसकी आयु कितनी थी?" का उत्तर "लगभग 34 वर्ष" है।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

यीशु की मृत्यु के समय उसकी आयु कितनी थी?
© Copyright Got Questions Ministries