settings icon
share icon
प्रश्न

जन्म नियन्त्रण/नसबंदी के स्थायी रूपों जैसे कि नलबंदी या पुरूष नसबंदी के बारे में बाइबल क्या कहती है?

उत्तर


जन्म नियन्त्रण मसीही विश्‍वासियों के बीच एक विवादास्पद विषय हो सकता है, क्योंकि बाइबल स्पष्ट रूप से इसके उपयोग की छूट या निन्दा नहीं करती है। न ही बाइबल जन्म नियन्त्रण के स्थायी रूप जैसे नलबंदी या नसबंदी को सम्बोधित करती है, क्योंकि ये प्रक्रियाएँ बाइबल के समय में अज्ञात् थीं। जन्म नियन्त्रण, स्थायी या अन्यथा, मन और पति और पत्नी के व्यक्तिगत् विश्‍वासों का विषय है।

स्थायी रूप से जन्म नियन्त्रण की किसी भी चर्चा में, हमें यह समझना चाहिए कि बच्चे परमेश्‍वर की ओर से दिए हुए एक उपहार हैं (भजन संहिता 127:3-5)। बच्चों का पालन पोषण करना बोझ नहीं हैं, परन्तु इन्हें आनन्द से प्राप्त करने की आशीष हैं। बाइबल के दृष्टिकोण में, प्रत्येक विवाहित जोड़े को बच्चों की "अपेक्षा" करनी चाहिए और इनके होने की सम्भावना के लिए तैयार रहना चाहिए। प्राचीन काल में बाँझपन को शाप माना जाता था, और गर्भ धारण करने की क्षमता आनन्द का विषय था। बाइबल में कहीं भी बच्चों को जन्म देने से अप्रसन्न होने को वर्णित नहीं किया गया है।

स्थायी जन्म नियन्त्रण (अर्थात्, नलबंदी और नसबंदी) कुछ जोड़ों के लिए उपयुक्त हो सकता है, जो महसूस करते हैं कि उनके पास और अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए। इनके कारण स्वास्थ्य, वित्तीय या सम्बन्धों के विषय हो सकते हैं। स्थायी जन्म नियन्त्रण का उपयोग करने का निर्णय स्वार्थ या व्यर्थता के ऊपर आधारित नहीं होना चाहिए (फिलिप्पियों 2:3-4), अपितु परमेश्‍वर को प्रसन्न करने और उसकी इच्छा का पालन करने की इच्छा के ऊपर ही होना चाहिए।

बहुत से लोग महसूस करते हैं कि हमारे पास बच्चों को केवल इसलिए होना चाहिए क्योंकि हम सभों को परमेश्‍वर की आशीष को प्राप्त करना चाहिए और हमें स्थायी जन्म नियन्त्रण के माध्यम से परिवार के आकार को सीमित नहीं करना चाहिए। यद्यपि, क्योंकि बाइबल अस्थायी या स्थायी रूप से गर्भनिरोधक के उपयोग को मना नहीं करती है, हम यह नहीं कह सकते कि यह सभी परिस्थितियों में गलत है। परमेश्‍वर के साथ हमारे व्यक्तिगत सम्बन्धों के माध्यम से, हम अपने परिवारों के आकार को निर्धारित करने के लिए परमेश्‍वर की इच्छा खोज सकते हैं।

English



हिन्दी के मुख्य पृष्ठ पर वापस जाइए

जन्म नियन्त्रण/नसबंदी के स्थायी रूपों जैसे कि नलबंदी या पुरूष नसबंदी के बारे में बाइबल क्या कहती है?
इस पृष्ठ को साझा करें: Facebook icon Twitter icon YouTube icon Pinterest icon Email icon
© Copyright Got Questions Ministries