परमेश्वर द्वारा क्षमा प्राप्त करें
 
 

मैं परमेश्वर के द्वारा किस प्रकार से क्षमा प्राप्त करता हूँ?



प्रश्न: मैं परमेश्वर के द्वारा किस प्रकार से क्षमा प्राप्त करता हूँ?

उत्तर:
प्रेरितों के काम १३:३८ द्घोषणा करते हैं, "इसलिये, हे भाईयों तुम जान लो कि यीशु के द्वारा ही पापों की क्षमा का समाचार तुम्हे दिया जाता है ।"

क्षमा क्या है तथा मुझे उसकी क्यों आवश्यकता है?

"क्षमा" शब्द का अर्थ है स्लेट को पोछकर साफ करना, माफ करना, उधार को खत्म कर देना । जब हम किसी के प्रति कुछ गलत करते हैं तो हम संबंध बनाये रखने के लिये उनके द्वारा क्षमा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं । क्षमा इसलिए नहीं प्रदान करी जाती कि कोई व्यक्ति क्षमा करने योग्य है । कोई भी क्षमा करने योग्य नहीं होता । क्षमा प्रेम, दया तथा अनुग्रह की क्रिया है । क्षमा अन्य व्यक्ति के विरुद्ध भी कुछ भी पकडे़ रहने का निर्णय है, चाहे उन्होंने आप के प्रति कुछ भी किया हो ।

बाइबल हमें बताती है कि हम सब को परमेश्वर के द्वारा क्षमा प्राप्त करने की आवश्कता है । हम सभी ने पाप किया है । सभोपदेश्क ७:२० दावा करता है, "निःसंदेह पृथ्वी पर ऐसा कोई धर्मी मनुष्य नहीं जो भलाई ही करे और जिस से पाप ना हुआ है ।" १यूहन्ना १:८ कहता है, "यदि हम कहें कि हम में कुछ भी पाप नहीं, तो अपने आप को धोखा देते हैं : और हम में सत्य नहीं ।" सारे पाप आखिरकार परमेश्वर के विरुद्ध विद्रोह की क्रिया है (भजन संहिता ५१:४) । परिणामस्वरूप हमें परमेश्वर की क्षमा की अत्यन्त आवश्यक्ता होती है । अगर हमारे पाप क्षमा ना हुए, हम अनन्तकाल तक अपने पापों का परिणाम भोगते रहेंगे (मत्ती २५:४६, यूहन्ना ३:३६)

क्षमा- यह मुझे कैसे मिलती है?

धन्यवाद इस बात का है कि परमेश्वर प्रेमपूर्ण तथा दयालु हैं-हमें हमारे पापों को क्षमा करने के लिए तत्पर ! २पतरस ३:९ हमें बताता है," … पर तुम्हारे विषय में धीरज धरता है, और नहीं चाहता कि कोई नाश हो वरन यह कि सबको मन फिराव का अवसर मिले ।" परमेश्वर हमें क्षमा करने की इच्छा रखता है, इसलिये उसने हमारे लिए क्षमा उपलब्ध कराई । हमारे पापों के लिए न्यायोचित दंड केवल मृत्यु है । रोमियों ६:२३ का आरंभिक आधा भाग यह बताता है, "क्योंकि पाप की मजदूरी तो मृत्यु है … " अनन्त मृत्यु ही है जो हमने अपने पापों के लिए अर्जित की है ।

परमेश्वर, अपनी पूर्ण योजना के अनुसार, मानव बना-यीशु मसीह (यूहन्ना १:१;१४)। यीशु क्रूस पर मरा, उस दंड को लेते हुए जिसके उत्तराधिकारी हम हैं : मृत्यु । २कुरिन्थियों ५:२१ हमें शिक्षा देता है, "जो पाप से अज्ञात था, उसी को उसने हमारे लिए पाप ठहराया, कि हम उस में होकर परमेश्वर की धार्मिकता बन जायें ।" यीशु क्रूस पर मरा, वो दंड लेते हुए जिसके उत्तराधिकारी हम हैं ! परमेश्वर के रूप में, यीशु की मृत्यु ने समस्त संसार के पापों की क्षमा उपलब्ध कराई । १यूहन्ना २:२ दावा करता है, "और वही हमारे पापों का प्रायश्चित है और केवल हमारे ही नहीं, वरन सारे जगत के पापों का भी ।" यीशु मुर्दो में से जी उठा, पाप तथा मृत्यु पर अपनी विजय की उद्द्घोषणा करते हुए (१कुरिन्थियों १५:१-२८) । परमेश्वर की स्तुति करें, यीशु की मृत्यु तथा पुनरूत्थान के द्वारा, रोमियो ६:२३ का दूसरा भाग सत्य है, " … परन्तु परमेश्वर का वरदान हमारे प्रभु यीशु मसीह में अनन्त जीवन है ।"

क्या आप अपने पापों की क्षमा चाहते हैं? क्या आप अपराध बोध के पीछे पड़ जाने वाली भावना से ग्रसित हैं । जिससे कि आप पार पाने में असमर्थता महसूस करते हैं? आपके पापों के लिए क्षमा उपलब्ध है अगर आप मुक्तिदाता के रूप में यीशु मसीह में अपना विश्वास रखते हैं । इफिसियों १:७ कहता है, "हम को उस में उसके लहू के द्वारा छुटकारा, अर्थात अपराधों की क्षमा उसके उस अनुग्रह के धन के अनुसार मिला है ।" यीशु ने हमारे लिये हमारा कर्ज चुकाया, जिससे कि हम क्षमा प्राप्त कर सकें । अपको बस इतना करना है कि आप परमेश्वर से विनती करें कि वो आपके यीशु के द्वारा क्षमा दे, यह विश्वास करते हुए कि यीशु हमारी क्षमा की कीमत चुकाने के लिए मरा-और वो आपको क्षमा कर देगा । यूहन्ना ३:१६-१७ में यह आश्चर्यचकित करने वाला संदेश है, "क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया, ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नाश ना हो, परन्तु अनन्त जीवन पायें । परमेश्वर ने अपने पुत्र को जगत में इसलिए नहीं भेजा, कि जगत पर दंड की आज्ञा दें, परन्तु इसलिए कि जगत उसके द्वारा उद्धार पायें ।"

क्षमा - क्या यह वास्तव में उतनी आसान है?

हाँ, यह उतनी आसान है ! आप परमेश्वर से क्षमा अर्जित नहीं कर सकते । आप परमेश्वर के द्वारा दी गई क्षमा का भुगतान नहीं कर सकते । आप उसे केवल प्राप्त कर सकते हैं, विश्वास के द्वारा, परमेश्वर के अनुग्रह तथा दया के द्वारा । अगर आप यीशु मसीह को अपने मुक्तिदाता के रूप में ग्रहण करना चाहते हैं तथा परमेश्वर से क्षमा प्राप्त करना चाहते हैं, तो यहाँ पर एक प्रार्थना है जो आप कर सकते हैं । इस प्रार्थना को या किसी अन्य प्रार्थना को करने से आपको मुक्ति नहीं मिल सकती । केवल यीशु मसीह पर विश्वास करना ही पापों की क्षमा उपलबध कराता है । यह प्रार्थना केवल परमेश्वर में आपका विश्वास व्यक्त करने का तथा आपके लिए क्षमा उपलब्ध कराने का तरीका है । 'परमेश्वर, मैं जानता हूँ कि मैंने आप के विरुद्ध पाप किया है तथा मैं दंडित होने का उत्तराधिकारी हूँ । परन्तु यीशु मसीह ने वो दण्ड उठाया जिसके योग्य मैं था, जिससे की उसमें विश्वास करके मैं क्षमा किया जा सकूँ । मैं अपने पापों से मुँह मोड़ता हूँ तथा मुक्ति के लिए आपमें अपना विश्वास रखता हूँ । आपके आश्चर्यजनक अनुग्रह तथा क्षमा के लिये धन्यवाद !आमीन!"

क्या आपने, जो यहाँ पर पढ़ा है, उसके कारण यीशु के लिए निर्णय लिया है? अगर ऐसा है तो कृपा नीचे स्थित "मैंने आज यीशु को स्वीकार कर लिया है" वाला बटन दबाएँ ।



हिन्दी पर वापस जायें



मैं परमेश्वर के द्वारा किस प्रकार से क्षमा प्राप्त करता हूँ?