कैन की पत्नी कौन थी? क्या कैन की पत्नी उसकी बहन थी?
प्रश्न: कैन की पत्नी कौन थी? क्या कैन की पत्नी उसकी बहन थी?
उत्तर:
बाइबल निश्चित रूप से नहीं बताती कि कैन की पत्नी कौन थी । केवल संभावित उत्तर केवल यह है कि कैन कि पत्नी उसकी बहन, या भतीजी की लड़की थी, वगैरह । बाइबल यह नहीं बताती कि जब उसने हाबिल की हत्या की तो कैन की क्या उम्र थी (उत्पत्ति ४:८) । जबकि वो दोनों किसान थे, तो वो संभवतया पूरे विकसित व्यस्क होंगे, संभवतया अपने-अपने परिवारों के साथ । आदम और हव्वा के निश्चित रूप से कैन और हाबिल के अलावा और भी सन्तानें होंगी जब हाबिल मारा गया-बाद में निश्चित रूप से उनके कई और सन्तानें थी (उत्पत्ति ५:४) । यह वास्तविकता कि हाबिल को मारने के बाद कैन अपने स्वयं के जीवन के प्रति भयभीत था (उत्पत्ति ४:१४) यह दर्शाती करती है कि उस समय आदम और हव्वा के संभवतया कई संतान थी तथा यहाँ तक कि पोते या पड़-पोते भी थे । कैन की पत्नी आदम और हव्वा की बेटी या बेटी की बेटी थी ।
क्योंकि आदम और हव्वा पहले (तथा केवल) मानव थे (मनुष्य थे), उनकी सन्तानों में आपस में विवाह करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं था । परमेश्वर ने अपनी जाति में विवाह करने को वर्जित नहीं किया था जब तक काफी बाद में पर्याप्त लोग हो गए थे कि अपनी जाति में विवाह करना आवश्यक नहीं था (लैव्यव्यवस्था १८:६:१८) । वो कारण कि निषिद्ध संभोग से अक्सर बच्चों में जीन असमान्यतायें हो जाती हैं यह है कि जब दो समान जीन (उदाहरण : भाई और बहन) के सन्तान होती हैं-जीन संबंधी दोष अधिक संभव होते है क्योंकि माँ बाप में वो दोष स्वयं होते हैं । जब भिन्न परिवार के लोगों की सन्तान होती है-यह संभवता नहीं होती के मॉ बाप को एक जैसे जीन संबंध दोष होंगे । सदियों से मानव की अनुवांश्किता इतनी प्रदूषित हो गयी है क्योंकि जीन संबंधी दोष बहुत बढ़ गए हैं, प्रचुर हो गए हैं, तथा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी की ओर बढ़ रहे हैं । आदम तथा हव्वा में कोई जीन संबंधी दोष नहीं थे, इसलिए इस कारण उनको तथा पहली कुछ पीढ़ियों को कहीं ज्य़ादा अच्छे स्वास्थ के गुण उपलब्ध कराये जो कि आज के समय हम में नहीं हैं । आदम और हव्वा की सन्तानों में बहुत थोड़े से, अगर कुछ होंगे तो, जीन संबंधी दोष थे । परिणामस्वरूप, उनका आपस में विवाह करना सुरक्षित था । कैन की पत्नी का उसकी बहन होने का विचार अजीब तथा झल्लाहट उत्पन्न करने वाला हो सकता है । आरंभ में, जबकि परमेश्वर ने एक पुरुष तथा एक स्त्री से सृष्टि की शुरूआत करी, तो दूसरी पीढ़ी के लिये आपस में विवाह करने के अतिरिक्त और कोई विकल्प नहीं था ।
हिन्दी पर वापस जायें
कैन की पत्नी कौन थी? क्या कैन की पत्नी उसकी बहन थी?
|