अनन्त सुरक्षा
 
 

क्या अनन्त सुरक्षा बाइबिली है?



प्रश्न: क्या अनन्त सुरक्षा बाइबिली है?

उत्तर:
जब लोग मसीह को अपने उद्धारकर्ता के रूप में जान जाते हैं, वो परमेश्वर के साथ संबंध में लाये जाते हैं जो कि उनकी अनन्त सुरक्षा की गारंटी होती है । यहूदा २४ द्घोषणा करता है, "अब जो तुम्हें ठोकर खाने से बचा सकता है, और अपनी महिमा की भरपूरी के सामने मगन और निर्दोष खड़ा कर सकता है ।" परमेश्वर की शक्ति विश्वासी को ठोकर खाने से बचाने में समर्थ है । वो उसके ऊपर है, हमारे ऊपर नहीं, कि वो हमको अपनी महिमा की भरपूरी के सामने खड़ा करें । हमारी अनन्त सुरक्षा परमेश्वर द्वारा हमें बचाये रखना है, ना कि हमारा स्वयं अपना उद्धार बनाये रखना ।

प्रभु यीशु मसीह ने दावा किया, "मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हू, और वे कभी नाश ना होंगे, और कोई उन्हें मेरे हाथ से छीन ना लेगा । मेरा पिता, जिस ने उन्हें मुझ को दिया है, सब से बड़ा है, और कोई उन्हें पिता के हाथ से छीन नहीं सकता" (यूहन्ना १०:२८-२९) । यीशु तथा पिता दोनों ने हमें कस कर अपने हाथों में पकड़ रखा है । पिता तथा पुत्र की मुठटी से हमें कौन अलग कर सकता है?

इफिसियों ४:३० हमें बताता है कि विश्वासियों को "छुटकारे के दिन के लिए छाप दी गई है ।" अगर विश्वासियों के पास अनन्त सुरक्षा नहीं होती, तो वो छाप छुटकारे के दिन तक के लिये नहीं होती, परन्तु केवल पाप करने, धर्म त्यागने, या अविश्वास करने के दिन तक ही होती । यूहन्ना ३:१५-१६ हमें बताता है कि जो भी यीशु मसीह में विश्वास करता है उसे "अनन्त जीवन" दिया जायेगा । अगर किसी व्यक्ति को अनन्त जीवन देने को कहा गया है, परन्तु फिर उससे ले लिया गया है, तो वो शुरू से ही "अनन्त" कभी नहीं था । अगर अनन्त सुरक्षा सत्य नहीं है, तो बाइबल में अनन्त जीवन के वादे भूल ही होंगे ।

अनन्त सुरक्षा के लिये सबसे शक्तिशाली दलील रोमियो ८:३८-३९ है, "क्योंकि मैं निश्चय जानता हू, कि न मृत्यु, न जीवन, न स्वर्गदूत, न प्रधानताएं, न वर्तमान, न भविष्य, न सामर्थ, न ऊचाई, न गहिराई और न कोई और सृष्टि, हमें परमेश्वर के प्रेम से, जो हमारे प्रभु यीशु मसीह में है, अलग कर सकेगी ।" हमारी अनन्त सुरक्षा उसके द्वारा उद्धार किये गए लोगों के प्रति परमेश्वर के प्रेम के ऊपर आधारित है । हमारी अनन्त सुरक्षा को यीशु ने खरीदा है, परमेश्वर ने वादा किया है, तथा पवित्र आत्मा ने छाप लगाई है ।



हिन्दी पर वापस जायें



क्या अनन्त सुरक्षा बाइबिली है?